मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – राज्य सरकार द्वारा देहरादून में फिटनेस सेंटर बनाने और दस साल पुराने डीजल चलित वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में ट्रैवल कारोबारियों ने परिवहन मुख्यालय का घेराव करने का एलान किया है। शुक्रवार 25 नवंबर को हरिद्वार से करीब 45 यूनियनों से जुड़े हजारों ट्रैवल कारोबारी देहरादून कूच करेंगे।

कई यूनियनों से जुड़े ट्रैवल कारोबारियों ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि सरकार द्वारा देहरादून में कमर्शियल वाहनों का फिटनेस सेंटर बनने से वह परेशान हैं, एक फिटनेस सेंटर में गढ़वाल मंडल की सभी गाड़ियों की फिटनेस हो पाना संभव नहीं है। इसलिए वो सरकार से पहले की तरह परिवहन कार्यालय में ही गाड़ियों की फिटनेस करने मांग करते है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना किसी नीति के दस साल पुराने डीजल वाहनों को बंद करके गरीब ऑटो चालकों के पेट पर लात मारने का काम करने जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि 25 नवंबर के घेराव के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले 29 नवंबर को पूरे उत्तराखंड में चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *