मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने चार बदमाशो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों बदमाश पथरी थाना क्षेत्र के निवासी है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन देसी तमंचे, एक लाख रुपए की नकदी, एक बुलेट मोटरसाइकल और चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार भी बरामद की है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने एक एक सप्ताह पहले पथरी थाना क्षेत्र में दो बड़ी चोरी की वारदातो को अंजाम दिया था। घिससूपुरा गांव के मंदिर से लाखों की चोरी और पदार्था गांव स्थित एक बैंक की मिनी शाखा को इनके द्वारा निशाना बनाया गया था। सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पुलिस टीम पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

