मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार में पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 100 और 200 के 30 हजार की वैल्यू के नकली नोट बरामद हुए हैं। शातिर बिजनौर जिले का रहने वाला है। आरोपी खुद ही प्रिंटर से नोट प्रिंट करता था। बुधवार देर रात शातिर सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में एक दुकान में नकली नोटों से सामान खरीदने पहुंचा था। जैसे ही उसने दुकानदार को नकली नोट दिए दुकानदार ने नोटों की पहचान कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस आरोपी को थाने में लेकर आई और उससे पूछताछ की तो उसने खुद नोटों की छपाई करने की बात कबूली।

सिडकुल थाने में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने प्रिंटर और छपाई का रो मटेरियल भी बरामद किया है, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *