मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार की कनखल थाना क्षेत्र स्थित कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर खुलेआम शराब पीते हुए लोगो को पकड़ लिया। इस दौरान शराब पीने वालों पर तो कार्रवाई की ही गई बल्कि शराब पिलाने वालों के भी चालान काटे गए। ऐसे 13 लोगो के ऊपर ये कार्रवाई की गई है। वही छापेमारी की कार्रवाई देखते ही कई शराब पीने वाले लोग भागते हुए भी नजर आए।

दरअसल शराब का ठेका नजदीक होने के कारण कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर, बैरागी कैंप, मातृ सदन रोड़ और श्री यंत्र मंदिर पुलिया के पास अक्सर शाम को शराब पीने और पिलाने वालों की भारी भीड़ जमा हो जाती है।

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जगजीतपुर चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने इन सभी जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी की कार्रवाई से ढाबा संचालकों और शराबियों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने और पिलाने वाले लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान भी किए। साथ ही सभी को सख्त हिदायत भी दी गई की भविष्य में पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *