टिहरी – प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या टिहरी गढ़वाल पहुंची जहाँ वह जिला प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक में सम्मलित हुई, इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला स्तरीय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर -घर पहुँचाने पर बल दिया, साथ ही सभी से कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वैसी भूमिका आप सभी आगे भी निभाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया जिनके निस्तारण के निर्देश मंत्री रेखा आर्या ने सम्बंधित अधिकारीयों को दूरभाष पर दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कोई भी समस्या सिर्फ समस्या ना बनी रहे बल्कि उसका समाधान हो,, किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना ना पड़े।

साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान ना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पूर्ति अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और जनता की समस्याओं को एक हफ्ते में दूर करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *