सचिन कुमार

हरिद्वार – अतिक्रमण अभियान को लेकर प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की हम ग़लत तरीक़े से किए गए किसी भी कार्य का विरोध करते है पर अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी का शोषण भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन बार बार अतिक्रमण के नाम पर कार्यवाही करता है तो जब ये अतिक्रमण होता है उस समय प्रशासन कहा होता है। चौधरी ने कहा की सरकारी या ग़ैरसरकारी किसी भी प्रकार के अतिक्रमण एक दम नहीं होते है ऐसे में प्रशासन को एक टीम बना कर कार्यवाही तत्काल करनी चाहिए।

चौधरी ने कहा की व्यापारी कभी अतिक्रमण नहीं करता है पर अतिक्रमण अभियान की भेंट व्यापारी ही चढ़ता है हम सब व्यापारी के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खड़े है। अवैध रूप से क़ब्ज़े हटने चाहिए पर किसी के साथ अन्याय भी नहीं होना चाहिए। चौधरी ने कहा की प्रदेश व्यापार मण्डल व्यापारी के हितो मे कोई समझोता नहीं होने देगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाला ने कहा की कभी प्लास्टिक के नाम पर कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी जीएसटी के नाम पर व्यापारी को ही क्यों परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश व्यापार मण्डल व्यापारी का शोषण नहीं होने देगा, कुछ लोग पहले अधिकारियो व नेताओ की चाटुकारीता के चक्कर मे व्यापारी के हितो को गिरवी रख देते थे पर अब प्रदेश व्यापार मण्डल किसी क़ीमत पर ऐसा नहीं होने देगा

महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट व शहर महामंत्री विमल सक्सेना ने कहा की हमारा व्यापार मण्डल किसी भी ग़लत काम के साथ नहीं खड़ा है पर अतिक्रमण के नाम पर यदि व्यापारी का उत्पीड़न किया गया तो प्रदेश व्यापार मण्डल पीछे नहीं हटेगा अगर आंदोलन करना पड़ा तो भी हम किसी भी स्तर के आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। हर बार अतिक्रमण का नाम ले कर व्यापारी का उत्पीड़न किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *