हरिद्वार – स्पर्श गंगा कार्यालय में गंगा तट पर स्पर्श गंगा सुर उत्सव मनाया गया। जिसमें गायन और वादन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां गंगा के तट पर आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम में छोटे-बड़े प्रतिभागियों ने वाद्य- यंत्रों पर मनमोहक धुनें बजा कर सबको मंत्र मुग्ध कर लिया तो कुछ प्रतिभाएं ऐसी भी थी जिन्होंने हर हर गंगे जैसे सुंदर गीत से गंगा की अनकही पीड़ा को अपने स्वरों के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया।
स्पर्श गंगा के प्रणेता सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक एवं स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक का अभिवादन और आशीर्वाद संदेश कार्यक्रम के बीच में जब सभी को सुनाया गया तो वहां उपस्थित सभी श्रोता गणों ने मां गंगा के महत्व एवं गंगा की पीड़ा से जुड़ाव महसूस किया। नीतीश झा ने हर हर गंगे और पुकारता चला हूं मैं जैसे यादगार गीत प्रस्तुत करके श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं नंदिनी के लग जा गले जैसे सदाबहार गीत ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।
कार्यक्रम के सयोजक विनोद चमोली ने कहा कि हमारी छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रसिद्ध तबला वादक निखिल घोष ने बच्चों के जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए गुरु के प्रति समर्पण के भाव पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। अवनी सिंह के मधुर गंगा श्लोकों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में सान्वी, साध्या, मुकुंद सिंह, वत्सल शर्मा, प्रथम कश्यप इलाक्षी झा, रक्षित सिंह, रुद्रांश शर्मा, जसविंदर सिंह, मृदुल गुप्ता, नंदिनी शर्मा, स्वास्तिक, सृष्टि चमोली, अनन्या कुकरेती, अभिषेक तोमर, संजू शर्मा, कुमार सार्थक आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन रीमा गुप्ता ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निखिल घोष, संचालन समिति के सदस्य विनोद चमोली, बिमला ढोडियाल, रीमा गुप्ता, सुभाष ढोडियाल, नीतीश झा, नितिन झा, मीनाक्षी चमोली, सन्दीप जखमोला ने सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

