हरिद्वार – लक्सर के पीपली गांव स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि अब हरिद्वार में न तो गुंडागर्दी चलने वाली है और न ही ब्लैक मेलिंग। इतिहास गवाह है कि ड्रामेबाज ज्यादा दिनों तक रह नही सकते और अब तो बच्चे बच्चे ने भाजपा के साथ खड़े होने का मन बना लिया है।
आपको बता दें कि सांसद निशंक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों से झूठ बोलना और नाटक करने वाले लोगो पर वो समय खराब नहीं करेंगे। उन्हें तो जनता के बीच रहकर काम करना है और करते रहेंगे। पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताकर जनता ने साबित कर दिया है की वो भाजपा के साथ है। क्योंकि जनता को समझ आ गया है कि यदि कोई विकास कर सकता है तो भाजपा सरकार ही कर सकती है अन्य किसी भी पार्टी ने विकास करने का दम ही नहीं है।

