मयूर सैनी/सचिन कुमार


हरिद्वार – हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरिद्वार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से 182 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ है। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा ड्राक्स फ्री देव भूमि मिशन 2025 अभियान के तहत हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात कनखल थाने की जगजीतपुर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसे पकड़ा। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई खेमेंद्र गंगवार, सिपाही निर्मल, सत्येंद्र रावत और जयपाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *