हरिद्वार – अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनु शिवपुरी ने बताया कि खाद्य पदार्थो में मिलावट का जहर घोलने वालो पर कार्रवाई के लिए आम लोगो के पास कई अधिकार हैं। लेकिन जागरूकता की कमी से लोग उन्हें समझ नहीं पाते। इसलिए गोष्ठी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करना ही उनका उद्देश्य है।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन द्वारा शनिवार को स्थानीय होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम रेखा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने गोष्ठी में मौजूद लोगो को खाद्य पदार्थो से जुड़ी कई जानकारियां दी। लोगो को बताया गया कि किस प्रकार आज खाद्य पदार्थो में खतरनाक रसायन मिलाए जा रहे है और ऐसे लोगो पर कैसे कार्रवाई की जाए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचे हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना की।
एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी एआईसीपीओ की सराहना की। डॉ सुनील बत्रा, विशाल गर्ग, राधिका नागराह, तन्मय वसिष्ठ, मधुर मोहन शर्मा, प्रदीप झा, राम कुमार मिश्रा, सीडब्ल्यूसी विनोद शर्मा, आशुतोष शर्मा, विजेंद्र पालीवाल, यतींद्र सिखौला, अनन्या भटनागर आदि काफी सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संचालन अर्पण शर्मा ने किया।

