हरिद्वार – अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग श्री राम जी लाल का सेवा निवृत्ति समारोह बुधवार को ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, कोषाधिकारी प्रवीण कौर व सहायक कोषाधिकारी पंकज गुप्ता आदि ने रामजी लाल को स्मृतिचिह्न व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुये शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्रवण झा, महामंत्री अश्वनी अरोड़ा एवं कार्यकारणी सदस्यों द्वारा भी शाल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर रामजी लाल को सम्मानित किया गया। मंच संचालन मीनल गुलाटी ने किया।

