हरिद्वार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थानाध्यक्षों को नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, प्रेशर हॉर्न, गलत नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसरो एवं तेज पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों पर अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुक्रम में थाना कनखल पुलिस द्वारा साइलेंसर से तेज आवाज निकालने, मोडिफाइड साइलेंसर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 06 बुलट मोटरसाइकिलों को सीज करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। एक बुलट मोटरसाइकिल का चालान किया गया है।

यह अभियान प्रथम चरण में आगामी 15 दिनों तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *