हरिद्वार – जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बुध वार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज बहादराबाद क्षेत्र के अर्न्तगत अलीपुर बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया। जमालपुर मार्ग में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता आकाश जगूडी, क्षेत्रिये सुपरवाइजर व् स्टाफ के द्वारा सील किया गया। सहायक अभियन्ता उमापति भट्ट, अवर अभियन्ता बलराम सिंह एवं स्टाफ के साथ सीलिंग की कार्यवाही की गई है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *