हरिद्वार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में आज दिनांक कोतवाली ज्वालापुर एवं थाना बहादराबाद क्षेत्र के कबाड़ियों का सत्यापन करते हुए कबाडियों के गोदाम खंगाले गए।

इस दौरान पुलिस टीम ने कबाड़ के गोदामों में काम करने वाले लोगों के सत्यापन न कराने पर 6 कबाडियों का चालान कर एक कबाड़ी का गोदान शील करते हुए ₹10000 जुर्माना वसूला। सभी कबाड़ीयो को सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु 10 दिन का समय दिया है , ना लगाने पर आवश्यक विधि कार्रवाई अमल में लाने हेतु चेतावनी दी गई। यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *