हरिद्वार – हरिद्वार जिले में लोगो की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। इस मंगलवार को भी हरिद्वार तहसील में आयोजित तहसील दिवस में खुद जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल निस्तारण भी किया। इस दौरान उनके साथ एडीएम पीएल शाह, सीडीओ प्रतीक जैन, एसडीएम पूरण सिंह राणा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने 33 में से 6 शिकायतों का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया और बाकी 27 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि तहसील दिवस का आयोजन होने से मुख्यालय तक बहुत कम लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे है, तहसील दिवस आयोजित करने का उद्देश भी यही है कि दूर दराज क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगो को परेशानी उठाकर मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *