हरिद्वार – हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में जंगली पनवाड़ घास खाने के बाद चार बच्चों की मौत हो गई है। चारों बच्चे वन गुज्जर परिवारों से हैं और दो दिन पहले जंगल में खेलते वक्त उन्होंने पनवाड़ घास तोड़कर खाई थी। इस हादसे में मंगलवार को चौथे बच्चे की भी मौत हो गई। हरिद्वार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने चारों बच्चों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में वो पीड़ित परिवार के साथ है।
सांसद निशंक ने इसे दुर्भाग्यजनक घटना बताते हुए इसे सबक लेने की बात कही और कहा कि जंगल के आसपास रहने वाले लोगो को भी सीख लेनी चाहिए कि वो बच्चो पर विशेष तौर पर ध्यान दे। वही पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार से मिलकर सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है।

