हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ दिल्ली एमसीडी में फिर से भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस की सरकार वाले मिथक को तोड़ेगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को डॉ निशंक हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने डामकोठी पर अधिकारियो की बैठक ली और जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद निशंक ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर देश की जनता भाजपा को पसंद कर रही है और उनका दावा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। सांसद निशंक ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने उत्तराखंड में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस वाले मिथक को तोड़ सरकार बनाई है उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी उनकी सरकार बनने का रही है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली निकाय और यूपी उपचुनाव में भी भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *