हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे अधिकारियो को हटाने के साथ ही उन पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। दरअसल एसएसपी अजय सिंह ने अधिकारियो के साथ क्राइम मीटिंग की और जिले में चल रही कानून व्यवस्था की रिपोर्ट मांगी। इस दौरान उन्होंने फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी, नशे का कारोबार करने वालो पर सख्त कार्रवाई, पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलाने से संबंधित कई निर्देश अधिकारियो को दिए।
एसएसपी अजय सिंह ने बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और लॉ इन ऑर्डर को बनाए रखने पर उनका मुख्य फोकस है। अपराधियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय न मिलने की शिकायत पर संबधित अधिकारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

