हरिद्वार – राजकीय रेलवे पुलिस प्रदेश भर में यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मना रही है। जिसके तहत यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया जाएगा। आज डीआईजी जीआरपी पी रेणुका ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डीआईजी ने यात्रियों रेलवे कर्मचारियों और कुलियों से संवाद करते हुए जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी। गौरतलब है कि रेल यात्रा के दौरान चोरी, लूट और जहर खुरानी जैसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। उसके अलावा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कई बार धमकी भरे पत्र भी मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *