हरिद्वार – हरिद्वार शहर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को हरिद्वार के मुख्य बाजार कहलाने वाले अपर रोड़ पर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम को व्यापारी नेताओ के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकारियो और व्यापारी नेताओ के बीच हल्की नोक झोंक भी हुई। लेकिन प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी और चिन्हित किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की।
एसडीएम पूरण सिंह राणा और सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आगे फिर से अतिक्रमण न हो इसके लिए टीम का गठन भी किया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने वालो से प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।

