हरिद्वार – बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चंद्राचार्य चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका और बढ़ाए हुए बिजली के दामों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि राज्य की जनता पहले ही महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है ऊपर से राज्य सरकार द्वारा बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी करके जनता को परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओ से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने बढ़ाए हुए दाम वापस नहीं लिए तो कांग्रेस इसका उग्र विरोध करेगी। प्रदर्शन करने वालों में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विमला पांडे, अंजू द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजवीर सिंह चौहान, पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, रवीश भटीजा, यशवंत सैनी और शुभम अग्रवाल समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

