हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। हर की पौड़ी के नजदीक स्थित जान्हवी मार्केट के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त करने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते प्रशासन ने फिलहाल ध्वस्तीकरण को तीन दिन के लिए टाल दिया। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारी नेताओ के साथ बैठक की गई। बैठक में हरिद्वार एसडीएम पूरण सिंह राणा और नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती भी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने दावा किया कि साल 1986 में प्रशासन द्वारा ही जान्हवी मार्केट व्यापारियों को दुकानें एलॉट की थी और साल 2021 में नगर निगम में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर इन दुकानों के बाहर स्थित जगह को सर्किल रेट के आधार पर दुकान मालिको को ही देने का फैसला लिया गया था। अब व्यापारियों को प्रशासन ने तीन दिन का समय दिया है और दुकानों से संबंधित डॉक्यूमेंट दिखाने की बात कही है।

नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि बुधवार को फिर से जान्हवी मार्किट को लेकर मंत्रणा की जाएगी और जो फैसला जिलाधिकारी लेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *