हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में पुलिस के मोबाइल रिकवरी सेल को बड़ी सफलता मिली है, एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर से अब तक खोए हुए 370 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं जिनकी कीमत 52 लाख रुपये के करीब है, एसएसपी ने रिकवर किए हुए मोबाइल फोन लोगों को लौटाए। अपने मोबाइल फोन दोबारा पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। यह सभी फोन देश के अलग-अलग राज्यों से रिकवर किए गए हैं।

