हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए ग्राम मरगूबपुर में एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सभी ग्रामीणों के साथ नशे के सम्बन्ध में वार्ता की गई और ग्रामीणों को चेताया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है।

ग्रामीणों को साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा गांव के चैराहो और मुख्य आने जाने वाले रास्तो में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए यातायात नियमों के अनुपालन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *