मयूर सैनी/सचिन कुमार
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राम सिंह सैनी ने सैनी आश्रम के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह की शुरुआत की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि कुशवाह, मौर्य, शाक्य और सैनी ये सभी एक ही समाज है जो अलग अलग नामों से जाने जाते है। उनके पूर्वज सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, महाराजा शूर सैनी और महाराजा भगीरथ जैसे महापुरुष सैनी समाज में पैदा हुए जिन्होंने इस राष्ट्र को दिशा देने, संवारने और पहचान देने का काम किया। आज उनके आदर्शो ने उन्हें प्रेरणा मिलती है। सैनी आश्रम में सम्राट अशोक की मूर्ति स्थापना से समाज से नौजवानों को नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी।
सैनी सभा के अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि सरदार ऊधम सिंह, महाराजा शूर सैनी और महाराजा पौरुष इन तीनों सैनी समाज के महापुरुषों की जयंती दिसंबर माह में ही पड़ती है इसलिए तीनों को एक साथ मनाने का निर्णय सैनी सभा ने लिया। इस अवसर पर वो कबड्डी प्रतियोगिता तथा सैनी समाज के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बधाई देते है।
सैनी सभा के कोषाध्यक डॉ धूम सिंह ने कहा कि महाराजा शूर सैनी से सैनी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उनके द्वारा लगातार सनी आश्रम के जीर्णोधार के लिए नए नए कार्य कराए जाते है। वो विश्वास दिलाते है कि अपने महापुरुषों की प्रेरणा से वो अगले साल और भव्य और दिव्य तरीके से महाराजा शूर सैनी और अन्य महापुरुषों की जयंती को मनाएंगे।
इस अवसर पर मुनीश कुमार सैनी, जगपाल सैनी, विजयपाल सैनी, सचिन बेनीवाल, मनोज सैनी, श्यामवीर सैनी उपस्थित रहे।

