हरिद्वार – निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने आरोप लगाया है कि कुछ अराजक तत्व उनके खिलाफ शाजिस कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व उनके हरिद्वार के चंडी घाट स्थित आश्रम में एक व्यक्ति आया था और नाम बदलकर आश्रम की रजिस्टर में बकायदा उसने एंट्री की और उनकी रेकी की जिसको प्रयागराज पुलिस ने पकड़ भी लिया है। उन्होंने मांग की है की आरोपी से पुलिस को कड़ी पूछताछ करके यह पता लगाना चाहिए कि आखिर इसके पीछे कौन हैं और क्या मकसद है।

इस मौके पर अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और महंत हरिगिरी गिरी भी मौजूद रहे। महंत रविंद्रपुरी ने कहा की प्रयागराज की एक महिला संत साध्वी त्रिकाल भवंत ने इस साजिश का खुलासा किया है कि वह व्यक्ति स्वामी कैलाशानंद गिरी को नुकसान पहुंचाने का प्लान कर रहा था। ऐसे में अब संतो को भी अपने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *