मंगलौर (हरिद्वार) – सोमवार को मंगलौर बस अड्डे पर एक बालक जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष थी पुलिस ने लावारिस हालत में घूमता देखा। जिस पर चेतक कर्मचारी कांस्टेबल रविंदर व कॉन्स्टेबल मनोज मिनांन द्वारा बच्चे को विश्वास में लेते हुए चौकी ले जाया गया।

बालक के नाम पता की जानकारी न होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चे के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर मंदिरों/ मस्जिदों में अनाउंस कराया गया। जिसके फलस्वरूप गुमशुदा बच्चे के पिता चौकी मंगलौर आये अपनी बच्चे को सकुशल पाकर हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *