ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर को लेकर नैनीताल सहित जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में देश-विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती रहती है। पुलिस ने न्यू ईयर के पहले ही पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है जिसे सार्वजनिक किया गया है।

एसपी यातायात डॉक्टर जगदीश चंद्र का कहना है कि नैनीताल पुलिस द्वारा पर्यटकों की सहूलियत के लिए विभिन्न यातायात प्लान बनाए गए हैं जिसे नैनीताल पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए कालाढूंगी हल्द्वानी के सभी एंट्री प्वाइंट पर यातायात पुलिस मौजूद रहेगी। एसपी यातायात डॉक्टर जगदीश चंद्र ने अपील की है कि सुरक्ष और रूट में तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें और पार्किंग और जाम की समस्या को देखते हुए तय मार्ग के अनुरूप ही यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *