हरिद्वार – दुनिया के कई देशों में कोविड संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके मद्देनजर आज पूरे भारत में कोविड को लेकर मॉक ड्रील किया गया, ताकि कोरोना से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया गया। वहीं देश के साथ उत्तराखंड में भी कोविड मरीज सामने आए हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने आज जो कोरोना बुलेटिन जारी किया है उसमें 05 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अब प्रदेश में 27 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जबकि आज 6 लोग कोरोन से ठीक हुए हैं।

*कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *