हरिद्वार – उत्तराखंड मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और उधमसिंहनगर में घने कोहरे और शीतलहर की बात कहीं थी। अनुमान के मुताबिक हरिद्वार जिलें में पिछले 2 दिनों से कड़ाके की ठंड हो रही है। पुरे हरिद्वार जिले में मंगलवार सुबह से ही घने कोहरे के साथ शीतलहर का कहर जारी है। कोहरे के बीच चल रही शीतलहर से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं हाइवे पर भी विजिबिलिटी कम होने से वाहन रेंगते हुए नजर आए।
शहर से लेकर देहात तक सुबह शाम भयंकर कोहरा छाया हुआ है। आलम ये है कि दिन में ही हाइवे पर हैडलाइट जले वाहन रेंग रहें है तो वही स्थानीय लोगो को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राहगीर अलाव के सहारे सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा किए इंतजाम इस भयंकर सर्दी के आगे नाकाफी साबित हो रहे है। हालांकि की स्थानीय प्रशासन ने महत्वपूर्ण स्थानों और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी सर्दी से बचने में मदद मिल सके। आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए जरूरत के अनुसार अलाव की संख्या बढ़ाने और रेन बसेरों में भी व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

