अनिल शर्मा, लालढांग

हरिद्वार – हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने दो इनामी गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनो ही आरोपी 5-5 हजार के इनामी गैंगस्टर है। दोनों आरोपियों पर श्यामपुर थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है और दोनों ही आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर दोनों पर पुलिस टीम ने 5-5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। श्यामपुर थाना पुलिस ने यूपी के बिजनौर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई विनय मोहन द्विवेदी, एसआई चरण सिंह चौहान, सिपाही धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, राजवीर, मनमोहन, रमेश और तेजेंद्र सिंह शामिल रहे।

इसके साथ ही श्यामपुर थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 50 भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *