हरिद्वार – भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का आज सुबह एक्सीडेंट हो गया है। जिसमे ऋषभ पंत को गंभीर चोटें आई है। ऋषभ पंत को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सूचना के मुताबिक ऋषभ पंत अपनी कार से आज सुबह दिल्ली से रुड़की आ रहे थे। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पास अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा आज सुबह 5:30 बजे के करीब का बताया जा रहा है। डिवाइडर से टकराने के बाद ऋषभ पंत की कार में आग लग गई। और उनकी गाड़ी पूरी जल गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस कर्मियों ने ऋषभ पंत और गाड़ी में सवार लोगों को रुड़की स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति को देखते हुए देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है फिलहाल ऋषभ पंत का इलाज जारी है।

