हरिद्वार – हरिद्वार जाट महासभा के एक प्रतिनिधि मण्डल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से मिलकर हरिद्वार में जाट समाज की धर्मशाला के लिए भूमि आवंटित करने की माँग की। उन्होंने कहा की ये धर्मशाला केवल जाट ही नहीं अपितु हर समाज के गरीब लोगों के लिए फ़्री होगी। साथ ही सरकार से पिछले वर्ग आयोग में जाट समाज के नेता को ज़िम्मेदारी देने की माँग करी। स्वामी यतिश्वानंद ने सभी माँगो को मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कही।
वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर वर्ग के जाती के लोगों के विकास के लिए बिना भेद भाव के कार्य कर रहे है। गरीब लोगों के लिए फ़्री रुकने के लिए धर्मशाला का बनना अच्छी बात है और ये बड़ी सोच है की उसमे कोई भी किसी भी जाती का व्यक्ति फ़्री रुकेगा ये समाज के के एक प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज की सभी माँगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखी जाएगी और जितना भी सम्भव होगा माँगो पर निर्णय लिया जाएगा।
वार्ता करते हुए जाट महासभा के संरक्षक संजीव चौधरी ने कहा की जाट माहसभा कोई एक जाती के लिए ही नहीं अपितु समाज के हर शोषित वंचित वर्ग के साथ खाड़ी होगी और जाट धर्मशाला बनाने के पीछे भी यही मक़सद है कि देश के कोने कोने से आने वाले किसी भी जाती समाज के गरीब लोगों को हरिद्वार में रुकने मे पैसे की बाधा ना आए। चौधरी ने कहा की समाज में गरीब बच्चो की शिक्षा व गरीब परिवारो की कन्या के विवाह या छोटे छोटे रोज़गार के लिए समाज के योग्य लोगों की सहायता करना ही जाट महासभा का कार्य है और इस पर ही हम आगे बढ़ कर काम कर रहे है समाज विकसित होगा तो देश विकसित होगा की सोच पर हम काम करेंगे।
वार्ता करते हुए हरिद्वार जाट महासभा के अध्यक अजीत सिरोही ने कहा की हम समाज की उन्नति व विकास के लिए आगे आए है और कुछ ऐसे बड़े कार्य करने है जो आने वाली पीढ़ी के लिए कारगर साबित हो। धर्मशाला या बच्चो के लिए फ़्री पढ़ाई वाले स्कूल बनाना या समाज के अन्य वंचित लोगों की सहायता करना ही हमारा लक्ष्य है और हमारे महापुरुषों में जो कार्य समाज व देश हित के लिए किए है उनको आगे बढ़ा कर आने वाली पीढ़ी को भी उसके लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा की जल्दी ही पूरी कार्यकारिणी की घोषणा कर अन्य रिक्त पदो पर भी योग्य लोगों को लाया जाएगा जिससे समाज के लिए महासभा के शुरू किए कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ाए जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री संजीव कुमार, सचिव आशीष पवाँर, राजीव सिंह, पंकज सिंह व विवेक राणा उपस्तिथ रहे।

