हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन के निधन पर देशभर में श्रद्धांजलि दी गई। हरिद्वार में भी प्रेमनगर घाट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिसमे बीजेपी विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर और हरिद्वार बीजेपी के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। पहले सभी लोगो ने दिवंगत हीरा बेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद दीपदान कर मां गंगा से उनकी आत्मशांति की कामना की।
इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि दिवंगत हीरा बेन ने पीएम मोदी के रूप में एक ऐसे पुत्र को जन्म दिया जिसने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि पीएम मोदी की माता पूरे देश की माता है और ऐसी मां को नमन करने और उनकी आत्मशांति के लिए ही बीजेपी कार्यकर्ता गंगा तट पर एकत्रित हुए है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि देश सेवा के लिए पीएम मोदी ने जिस तरह से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया और फिर अपने तमाम कार्य पूरे किए उससे देशवासियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन की बड़ी सीख मिली है।
बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी और लव शर्मा ने कहा कि दिवंगत हीरा बेन ने एक आदर्श पुत्र को जन्म दिया जिसने अपना पूरा जीवन देश सेवा में न्यौछावर कर दिया। ऐसी मां को वो बार बार नमन करते है और श्रद्धांजलि अर्पित करने गंगा तट पर आए है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, ओमप्रकाश जमदग्नि, रश्मि चौहान, जिला मंत्री आलोक द्विवेदी, नेत्रपाल चौहान, अमरीश सैनी, रजनी वर्मा , सचिन शर्मा, नकली सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अन्नू कक्कड़, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीता चमोली, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा दीपिका राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ नीरज पंत, दीपांशु विद्यार्थी ,विशाल गर्ग ,नितिन चौहान, अनिल अरोड़ा, जगजीवन राम ,जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह, मन्नू रावत, पुनीत कुमार, अभिनव चौहान, पार्षद विपिन शर्मा, अनुज कुमार, अभिनव चौहान, कमल तनेजा, संजीव कुमार, विक्रम भुल्लर, तरुण नैयर, उमेश पाठक, सतविंदर, मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, राजकुमार अरोड़ा, विनीत जोली, नेता प्रतिपक्ष पार्षद दल सुनील गुड्डू, सचिन बेनीवाल ,बिंदरपाल, रेनू शर्मा, सुषमा चौहान, सरिता मिश्रा, नीतू वर्मा, विपिन चौहान, आशीष झा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

