हरिद्वार – हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक ओर फर्जी भर्ती सेंटर का भंडाफोड़ किया है। भर्ती सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड समेत पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड एमएससी पास है और वो बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी करता है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि 4 दिन पहले लक्सर के हबीबपुर कुड़ी गांव निवासी एक युवक ने नौकरी के नाम पर बीस हजार रूपये की ठगी का मुकदमा दर्ज करा था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। जांच में सामने आया कि कुछ लोग फर्जी भर्ती सेंटर चलाकर बेरोजगारों को ठगते हैं। इस मामले में सहारनपुर और हरिद्वार से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लोगों को ठगने के लिए इन्होंने सहारनपुर जगजीतपुर, रुड़की और देहरादून में ऑफिस भी खोले है। इनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, कंप्यूटर, लैपटॉप और कई लोगों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य कई सामान बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि इनके गिरोह से और लोग भी जुड़े हो सकते हैं जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *