देहरादून – अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने देहरादून में किया प्रदर्शन। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई बड़े नेता शामिल रहे। वहीं बड़ी तादाद में महिला कांग्रेस नेत्री इस कैंडिल मार्च शामिल रहीं। अंकिता हत्याकांड काण्ड को लेकर कांग्रेस ने कैंडिल मार्च निकाला और अंकिता को इंसाफ देने की मांग की।

कैंडिल मार्च की शुरुआत देहरादून स्थित कांग्रेस भवन से किया गया, जो की घंटाघर तक गई फिर घंटाघर से कांग्रेस भवन तक यह मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए, वीआईपी का नाम बताने की मांग की।

