हरिद्वार – हरिद्वार जाट महासभा के पदाधिकारीयो ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान से मुलाक़ात कर निशूल्क स्कूल व धर्मशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने व समाज की अनेक समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओ के जल्द समाधान का आश्वासन दिया व अन्य विषयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुँचाने की बात कही।

वार्ता करते हुए संरक्षक संजीव चौधरी ने कहा की कोई भी जाती या धर्म के लोग हो सब से ऊपर देश होता है और हरिद्वार जाट महासभा आज समाज के शोषित व वंचित के चाहे वह किसी भी जाती का हो के उत्थान के लिए आगे आए हैं। हरिद्वार मे एक ऐसी धर्मशाला खोली जाएगी जिसमे एक विद्यालय भी खोला जाएगा जिसमे किसी भी जाती धर्म के बच्चे निशूल्क शिक्षा ले सकेंगे। हर समाज के गरीब लोग धर्मशाला में निशूल्क रुक सकेंगे। बहुत लोग ऐसे आते है जो गरीब होते है वो सड़क, धाटो, स्टेशनों पर सो जाते है उनको एक अच्छा स्थान दिया जाएगा। चौधरी ने कहा भारत विभिन्न जाती धर्म का एक ऐसा संगम है जहां सभी प्रेम से मिलकर रहते है और हर जाती व धर्म से ऊपर देश को माना जाता है।

विधायक आदेश चौहान ने कहा की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसान, व्यापारी, कर्मचारी, बेरोज़गारों के विकास के लिए अनेक योजना चला रहे है। उन्होंने कहा कि जाट समाज ने देश की आज़ादी के लिए अनेक बलिदान दिए है। आज एक अच्छी सोच के साथ धर्मशाला व स्कूल के निर्माण के लिए महासभा चल रही है उसमे मै पूरी तरह साथ हूं और सभी माँगो को मै मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखूँगा। उन्होंने कहा, देश की आज़ादी के बाद पहली बार आज गरीब तक सरकार पहुँची है चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, राशन देने की बात हो चाहे रोज़गार देने की बात हो केंद्र व राज्य मे भाजपा सरकार सभी गरीब व आम आदमी के साथ खड़ी है।

महासभा के अध्यक्ष अजीत सिरोही व सचिव आशीष पवाँर ने कहा की समाज के विकास के लिए लिए ये धर्मशाला व स्कूल एक मिशाल बनेंगे अन्य समाज के संगठनों में भी ये संदेश जाएगा की कोई समाज की संस्था किसी एक वर्ग के लिए नहीं होनी चाहिए सभी लोगों के गरीब व वंचितो को समान दृष्टि से देख कर काम करना चाहिए और सब का विकास होगा तब ही देश आगे बढ़ेगा।

वार्ता करने वालो मे महासभा कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री संजीव कुमार, राजीव सिंह, पंकज कुमार, विनोद सिंह, अंकित पवाँर आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *