हरिद्वार – बिजली दरों की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों का कहना है कि जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार बिजली की दरों को और महंगा करने जा रही है। उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी यहां की जनता के लिए बिजली दूसरे राज्यों से महंगी है। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता में आई थी। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द बिजली के दाम घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश मंत्री संजय पालीवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, विभाष मिश्रा, अंजू द्विवेदी, शुभम अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुनील कुमार और रविश भाटीजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *