मयूर सैनी/सचिन कुमार
इस अवसर पर आश्रम परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कई छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सैनी सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही उनका उत्साह वर्धन किया।
इस दौरान सैनी सभा के उपाध्यक्ष डॉ धूम सिंह सैनी ने कहा कि जिस समय समाज में महिलाओं की शिक्षा को लेकर बहुत जागरूकता नही थीउस समय में माता सावित्री बाई फुले ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवाज उठाई। आज उन्ही की प्रेरणा का नतीजा है कि भारत में इंदिरा गांधी, प्रतिभा पाटिल और द्रोपदी मुर्मू जैसी महान महिलाओं ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया। सैनी सभा के अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलकर देश और भी तरक्की करेगा इसलिए सैनी सभा द्वारा हर साल ऐसे महापुरुषों की जयंती को धूमधाम से मनाता रहेगा।
इस दौरान चौधरी जितेंद्र सैनी, सुंदर सैनी, श्यामवीर सैनी, मयूर सैनी, शेष राज सैनी, टेक चंद सैनी, सचिन सैनी, राजकुमार सैनी, संजय सैनी, बलबीर सैनी, कर्ण सिंह सैनी, प्रमोद सैनी, राजेश सैनी ,अनमोल सैनी और विनय सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

