ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है और उम्मीद जताई जा रही है की कोर्ट इस मामले पर आज कोई फैसला सुना सकता है। वहीं नैनीताल पुलिस और प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आएगा उसके हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

