ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी – पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसओजी टीम ने दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक इनामी बदमाश एक लाख का फरार इनामी बदमाश था। जबकि दूसरा किसके ऊपर 50 हजार का इनाम था पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि 50 हजार का फरार इनामी बदमाश ज्वेलर्स के स्वामी पर फायरिंग किए जाने के मामले में फरार चल रहा था, वही दूसरा 1 लाख का इनामी बदमाश को पुलिस ने गोरखपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है जो कई सालों से उत्तराखंड पुलिस को चकमा दे रहा था, इस शातिर अपराधी ने अपने साथियों के साथ मोबाइल शोरूम से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *