हरिद्वार – जोशीमठ में आई आपदा के बाद पतंजलि योगपीठ ने आगे आकर आपदा पीड़ितों की मदद की है। पतंजलि योगपीठ ने सामग्री से भरे दो ट्रक जोशीमठ के लिए भेजे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज हरी झंडी दिखाकर दोनो गाड़ियों को रवाना किया। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ लोगो को बेबस लाचार नहीं छोड़ेंगे। उनके द्वारा इसी तरह आपदा पीड़ितों की मदद आगे भी की जाएगी। आज शाम को राहत सामग्री से भरे ट्रक जोशीमठ पहुंच जाएंगे और कल पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्वयं जोशीमठ पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की जाएगी।

