ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की हल्द्वानी रेंज मे एक नर हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत की वजह करंट लगना बताया जा रहा है। हाथी की मौत की सूचना से वन विभाग मे हड़कंप मच गया। हादसा सोमवार की रात का बताया जा रहा है, तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के पास पहुंचे। सूचना के मुताबिक एक हाथी गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा हाथी जंगल में वापस चला गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, एसडीओ और रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

