हरिद्वार – हरिद्वार के कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में निशुल्क दंत रोग परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 12 जनवरी सोमवार को इस चिकित्सा शिविर में कई मंत्रियों और साधु संत मौजूद रहेंगे। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन सीमा डेंटल कॉलेज और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन होगा। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सचिव स्वामी विश्वेशानंद ने बताया अभी तक हरिद्वार में दंत चिकित्सा का बेहतर विकल्प नहीं था इसलिए उन्होंने दंत चिकित्सा यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई और सोमवार को उनके अस्पताल में ही नई यूनिट का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर निशुल्क दंत रोग परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन भी किया गया है जिसमें कोई भी लोग आकर अपने दांतो का परीक्षण करा सकते हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा उनके परीक्षण के साथ साथ ही दातों का उचित इलाज भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने अस्पताल में उन्होंने तीन दंत चिकित्सकों की तैनाती की है जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जनमानस के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दांतो का निरोग होना अति आवश्यक है।

इस शिविर में दांतो के सभी प्रकार के रोगों का परीक्षण एवं उपचार योग्य और अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।इसलिए वह सभी लोगों से अनुरोध करते हैं कि अधिक से अधिक इस शिविर में उपस्थित होकर सेवा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *