हरिद्वार – 11 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इस अवसर हरिद्वार में पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे और एसएसपी अजय सिंह हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में ऑटो टैंपो रिक्शा यूनियनों के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत से लेकर सात दिनों तक लोगो को यातायात के नियमों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कोई सप्ताह नहीं होता हमेशा लोगों को इन नियमों का पालन करना चाहिए।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक रहने की आवश्यकता है और युवा पीढ़ी के साथ साथ ये अभी के लिए बेहद जरूरी है।

