हरिद्वार – हरिद्वार की सुरक्षा के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरकी पौड़ी पर मंगलवार देर रात मॉक ड्रिल की। गंगा आरती के समय इस मॉक ड्रिल में पुलिस और होटलों को शामिल किया गया। मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट पर है और इसी को लेकर इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। जिसमें अचानक गंगा आरती के समय मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग मिलने की सूचना के बाद पुलिस का रिएक्शन टाइम अधिकारियों ने चेक किया। डॉग स्क्वायड और बॉम्ब निरोधक दस्ते ने त्वरित कार्रवाई की रिहर्सल की।

अधिकारियों के अनुसार लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी है। वहीं इस तरह की कार्रवाई पुलिस के सिस्टम को परखती है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरी व्यवस्था संभाली। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि तमाम होटल धर्मशालाओं के अलावा घाटों की चेकिंग बम निरोधक दस्ते डॉग स्क्वायड के अलावा सीसीटीवी के माध्यम से भी की जा रही है।

