ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – जोशीमठ आपदा का निरीक्षण कर लौटे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा की अभी हमारा कर्तव्य लोगों को बचाने का है। पूर्व में हुए सर्वे के सवाल पर उन्होंने कहा, चलो माना गलती हो गई लेकिन अब सबसे पहली प्राथमिकता लोगों के पुनर्वास और उनके मुआवजे को लेकर है जिसमें सरकार गंभीरता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे राज्य के पहाड़ों के सर्वे की घोषणा की है। पूरा सरकारी सिस्टम लोगों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित जगह शिफ्ट करने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद जोशीमठ आपदा की गंभीरता से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की हमारी पहली प्राथमिकता जिन 613 मकानों में दरार आ गई थी उन सभी को शिफ्ट करना है, उनके लिए हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा, पूरी सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

