हरिद्वार – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज हरिद्वार में उग्र प्रदर्शन किया। पहले से तय किए गए कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोक सेवा आयोग के बाहर बैरिकेडिंग भी पुलिस द्वारा लगाई गई थी लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च जब लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को पार कर लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर प्रदेशन किया। इस प्रदर्शन में ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, भगवानपुर विधायक ममता राकेश और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर, कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई अभ्यर्थी भी वहां पहुंचे जिन्होंने लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग कि की सरकार लेखपाल भर्ती के पेपर लीक होने की सीबीआई जांच कराई

