देहरादून – ड्रग फ्री उत्तराखंड मुहिम के तहत उत्तराखंड पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। देहरादून की नेहरू कालोनी पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने 1 महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से करीब 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये बताई जा रही है। देहरादून नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके यह जानकारी दी। पुलिस मामले महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

