मयूर सैनी/सचिन कुमार
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों में उत्तराखंड विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक रवि बहादुर, विधायक ममता राकेश, कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की है कि सरकार सीबीआई जांच कराए और दोषियों को सख्त सजा दे।
लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर कई ऐसे युवक युवतियां भी मौजूद रहे जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं।
हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग तो लगाई गई थी लेकिन आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आगे पुलिसकर्मी टिक न सके और बेरीकेटिंग को पार करके कांग्रेसी कार्यकर्ता लोक सेवा आयोग के मुख्य द्वार पर चढ़ गए। पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया।

